MPPSC Exam Rules: साल में दो बार कैसे होगी MPPSC की परीक्षा? जानिए छात्रों को कितना होगा फायदा और क्या बदलेंगे नियम

MPPSC Exam Rules: साल 2027 से मध्य प्रदेश में MPPSC परीक्षा वर्ष में एक की बजाय दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को तुरंत दूसरा मौका मिल सकेगा. इसके साथ ही युवाओं के कौशल विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई स्किल यूनिवर्सिटीज खोलने का भी ऐलान किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

MPPSC Exam Rules: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 2027 से MPPSC की परीक्षाएं साल में एक नहीं बल्कि दो बार आयोजित की जाएंगी. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह व्यवस्था कैसे काम करेगी और इससे अभ्यर्थियों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा.