पापा मंत्री हैं, वर्दी.. ये कहकर पुलिस से भिड़ा मिनिस्टर प्रहलाद पटेल का बेटा, बीच सड़क कर दिया बवाल

MP News: इस घटना के दौरान वहां मौजूद भीड़ भी प्रबल पटेल पर दबाव बना रही थी, लेकिन प्रबल पटेल अपनी आक्रामकता जारी रखते हुए पुलिस से उलझते रहे. दिलचस्प बात यह है कि जिन बुजुर्ग दंपति की कार से टक्कर हुई थी, उन्होंने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

ADVERTISEMENT

Prahlad Patel
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल प्रताप का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रहलाद पटेल के बेटे ने सड़क पर दंपती के साथ की जमकर बहस

point

इस मामले में कार वाले दंपती ने नहीं दर्ज कराई कोई शिकायत

Viral Video: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल पटेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुलिसकर्मियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. यह घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है, जब प्रबल पटेल की कार से एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर लग गई, जिसके बाद सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया.