मंदिर की मर्यादा पर बवाल: इंदौर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की पिटाई, वीडियो वायरल

इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर में अश्लीलता फैलाने के आरोप में भीड़ ने एक युवक और युवती की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने फिलहाल कोई शिकायत दर्ज न होने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

इंदौर न्यूज
इंदौर न्यूज
google news

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह काफी चिंताजनक है. शहर के प्रसिद्ध बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. आरोप है कि मंदिर परिसर में आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर भीड़ ने एक युवक और युवती की जमकर पिटाई कर दी.