शादी के 10 दिन बाद हनीमून पर गए इंदौर के राजा की शिलांग में मिली लाश, पत्नी भी लापता!

Indore Couple Missing in Meghalaya: हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता है. इस मामले में परिवार गहन जांच की मांग कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Indore Couple Missing in Meghalaya
राजा और सोनम की शादी 11 मई को ही हुई थी. (फोटो : इंडिया टुडे )
Google CTA

Indore Couple Missing in Meghalaya: मध्य प्रदेश के इंदौर में कैट रोड पर बुधवार का दिन उस समय गम और शोक से भरा गया जब राजा रघुवंशी का शव यहां पंहुचा. राजा की बॉडी को उनके भाई विपिन रघुवंशी शिलांग से इंदौर लेकर आए थे. इस दौरान जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया.