शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता वंदना पटेल की हत्या का खुला राज... जेठानी ही निकली कातिल, जानें एक ताना कैसे बना मौत की वजह
Indore Vandana Patel Murder: इंदौर के राऊ इलाके में शादी के महज 25 दिन बाद 22 साल की नवविवाहिता वंदना पटेल की उसकी जेठानी पार्वती पटेल ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. भाई के जेल में होने को लेकर दिए गए ताने से नाराज जेठानी ने हत्या के बाद शव हौज में छिपा दिया. पुलिस ने फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

इंदौर मर्डर केस: जेठानी ने देवरानी को चाकू से गोदा.
Mp News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित न्यू कमल नगर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 25 दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता वंदना पटेल की उसकी ही जेठानी पार्वती पटेल ने बेहद बेरहमी से हत्या कर दी. मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में जेठानी ने देवरानी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और इसके बाद साक्ष्य छिपाने की मंशा से शव को घर के पीछे बने पानी के हौज (टैंकी) में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है.
