इंदौर में काल बनी EV कार की चार्जिंग! कारोबारी के घर में भीषण आग से 8 की मौत, जानिए इनसाइड स्टोरी

Indore Fire Incident: इंदौर में कारोबारी मनोज पुगालिया के घर EV कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई. शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर ब्लास्ट और डिजिटल लॉक फेल होने से परिवार फंस गया और यह कांड हो गया. अब हादसे ने EV सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए. जानिए इस रूह कंपा देने वाले मामले की इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Indore Fire Incident
Indore Fire Incident
google news

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. शहर के जाने-माने कारोबारी मनोज पुगालिया के तीन मंजिला घर में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में एक गर्भवती महिला और एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जानिए मामले की पूरी कहानी.