इंदौर अग्निकांड: 8 माह की गर्भवती बहू सिमरन ने तो सबको रुला दिया, डिजिटल लॉक ने किया रुह कपां देने वाला कांड

Digital Lock Failure Fire Case: इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स में EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी जिसमें डिजिटल लॉक न खुलने के कारण पुगालिया परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. इसमें 8 महीने की गर्भवती सिमरन को बच न पाई और आगजनी की भेंट चढ़ गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आग्निकांड में 8 माह की गर्भवती बहू सिमरन की दर्दनाक मौत हो गई.
google news

EV Car Short Circuit Indore: इंदौर के रबर कारोबारी मनोज पुगालिया का पूरा परिवार अपने घर में नन्हे मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. घर की बड़ी बहू 8 महीने की गर्भवती थी और पूरा परिवार खुशियों से सराबोर था. कोई घर सजा रहा था, तो कोई आने वाले बच्चे के लिए नए-नए सपने संजो रहा था. किसे पता था कि ये हंसते-खेलते परिवार की खुशिया काल के गाल में समा जाएगा. जिस डिजिटल लॉक को घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया था पर किसे पता था कि वही मौत का कारण बनेगा.