इंदौर: एक साथ होटल में पहुंचे दीपक और सोनीला, फिर 40 मिनट बाद बाहर आई महिला की लाश, आखिर कमरे नंबर 101 में क्या हुआ?

Indore Sonila Sharma Hotel Death Case: इंदौर के होटल एलेक्स के कमरा नंबर 101 में शादीशुदा महिला सोनीला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ कमरे में जाने के 40 मिनट बाद महिला का शव बाहर लाया गया. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

इंदौर के होटल में शादीशुदा महिला सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत.
इंदौर के होटल में शादीशुदा महिला सोनीला शर्मा की संदिग्ध मौत.
Google CTA

Indore Hotel Death Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित तिलक नगर इलाके के 'होटल एलेक्स' में एक दर्दनाक और बेहद रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां के कमरा नंबर 101 में दाखिल हुई 14 साल की शादीशुदा सोनीला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी. कमरे में जाने के करीब 40 मिनट बाद सोनीला की लाश बाहर निकाली गई. इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.