इंदौर: लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने थाने जा रही थी युवती, रास्ते में बॉयफ्रेंड ने रोककर किया हमला, 3 साल के रिश्ते में आखिर क्या हुआ?
Indore Palasia Square News: इंदौर के पलासिया चौराहे पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. परेशान होकर महिला थाने शिकायत दर्ज कराने जा रही युवती का उसके लिव-इन पार्टनर ने रास्ता रोककर गला रेत दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी वार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कनाड़िया इलाके के चेतन नगर की रहने वाली एक महिला पिछले 3 साल से अपने लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से परेशान थी. वह उसकी शिकायत करने महिला थाने जा रही थी, लेकिन थाने पहुंचने से पहले ही पलासिया चौराहे पर उसके पार्टनर ने रास्ता रोक लिया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया. शहर के सबसे व्यस्त पलासिया चौराहे पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया.
