इंदौर में RE-2 मार्ग की राह रोके खड़े 80 से ज्यादा बाधक निर्माण ध्वस्त; कार्रवाई के दौरान पथराव, पुलिस ने 9 को हिरासत में लिया
इंदौर में RE-2 मार्ग के 1 किमी लंबे अधूरे हिस्से की बाधाएं हटाने के लिए प्रशासन ने 80 से ज्यादा ढांचों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के अंत में हुए पथराव के बाद पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: धर्मेंद्र कुमार शर्मा
इंदौर शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बनाए जा रहे 'रिंग रोड एक्सटेंशन-2' (RE-2) मार्ग के निर्माण में आ रही बाधाओं को आखिरकार हटा दिया गया है. बंगाली चौराहे से पीपल्याहाना के बीच करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले तीन साल से महज 1 किलोमीटर के हिस्से के कारण अधूरी पड़ी हुई थी. तड़के नगर निगम, जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में पोकलेन और जेसीबी मशीनों के साथ बाधक निर्माणों को हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई.
