जबलपुर बरगी डैम में 13 मौतों का गुनहगार कौन? जांच पूरी होने से पहले ही क्रूज को तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश!
Jabalpur Cruise Tragedy: जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. हादसे के समय इंजन फेल होने, 38 लाख की मरम्मत पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले क्रूज को तोड़े जाने और बिना वैध बीमा के सैलानियों को सफर कराने जैसे खुलासों ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में ला खड़ा किया है.
ADVERTISEMENT

Bargi Dam Cruise Accident
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा अब सवालों के घेरे में है. जिस हादसे ने 13 हंसती-खेलती जिंदगियों को जल समाधि दे दी, उसे लेकर अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पर्यटन विभाग के दावों और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक प्राकृतिक हादसा था या फिर लापरवाही का नतीजा. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.