जबलपुर क्रूज हादसे में मारे गए कामराज और उनके बेटे के शव को पायलट क्यों ले जाने से कर रहा था इनकार? जानिए पूरी कहानी
Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में मारे गए कामराज और उनके 8 वर्षीय बेटे के शवों को तमिलनाडु भेजने के दौरान डुमना एयरपोर्ट पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. चार्टर्ड प्लेन के पायलट ने शवों से आ रही दुर्गंध का हवाला देकर उन्हें ले जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रशासन को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Jabalpur Cruise Accident News
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध पर हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 30 अप्रैल को हुए इस हादसे में 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिनमें तमिलनाडु के एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे. इस दुखद घड़ी में जहां संवेदनशीलता की उम्मीद थी, वहीं जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया. हादसे में जान गंवाने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी कामराज और उनके 8 वर्षीय मासूम बेटे के शवों को तमिलनाडु ले जाने से एक चार्टर्ड प्लेन के पायलट ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद एयरपोर्ट पर घंटों तक प्रशासनिक जद्दोजहद चलती रही.