नजारा इतना दर्दनाक के मंत्री जी तक नहीं रोक पाएं आंसू... जबलपुर क्रूज हादसे में मां-बेटे का शव देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Bargi Dam Accident Jabalpur: जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में शहीद हुई मां और बेटे के शव देख पर्यटन मंत्री भी भावुक हो गए.

ADVERTISEMENT

जबलपुर में हुआ बड़ा हादसा
जबलपुर में हुआ बड़ा हादसा
google news

Bargi Dam Accident Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में शुक्रवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सैलानियों से भरा एक क्रूज नर्मदा नदी की लहरों में समा गया. इस हादसे की सबसे हृदयविदारक तस्वीर तब सामने आई जब रेस्क्यू टीम ने एक मां और उसके मासूम बेटे का शव बरामद किया. मां की ममता की इस आखिरी निशानी को देखकर वहां मौजूद मंत्री और अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.