जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा...अचानक आए तूफान से पलटा क्रूज, 30 लाेग थे सवार, LIVE Video आया सामने

Bargi Dam accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज पलटकर पानी में डूब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. SDRF और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Jabalpur cruise accident
Jabalpur cruise accident
google news

Jabalpur cruise accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां के फेमस बरगी डैम में गुरुवार की शाम पर्यटकों की खुशियां मातम में बदल गईं. डैम के खमरिया टापू के पास एक क्रूज अचानक आए तेज तूफान के कारण अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये सभी लाेग यहां घूमने के लिए निकले थे. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई.