छिंदवाड़ा को लेकर टेंशन में कमलनाथ? बताया 45 साल की है तपस्या, BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

कमलनाथ का गढ़ कहा जाने वाला 'छिंदवाड़ा' कांग्रेस के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली है. यही वजह है कि अब कमलनाथ को अपने गढ़ की चिंता सताने लगी है.

ADVERTISEMENT

कमलनाथ टेंशन में हैं
कमलनाथ टेंशन में हैं
Google CTA

Kamalnath News: कमलनाथ का गढ़ कहा जाने वाला 'छिंदवाड़ा' कांग्रेस के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली है, और ये सिलसिला अभी भी जारी है. कमलनाथ के बेहद करीबी कहे जाने वाले विक्रम अहांके ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है. यही वजह है कि अब कमलनाथ को अपने गढ़ की चिंता सताने लगी है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है. कमलनाथ ने बीजेपी पर कांग्रेसियों के डराने-धमकाने और सौदेबाजी जैसे आरोप लगाए हैं.