MP: एक्सिडेंट में घायल राहुल बर्मन को अस्पताल लाई एंबुलेंस, फिर ड्राइवर ने उनकी पत्नी से करवाया ये काम, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल
Katni Viral Video Ambulance Driver Controversy: मध्य प्रदेश के कटनी से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि 108 एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से गाड़ी साफ करवाई और पैसे भी लिए. घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Katni Viral Video Ambulance Driver Controversy
Katni 108 Ambulance Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने स्वास्थ्य सेवाओं और इंसानियत दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल, यहां के जिला अस्पताल परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. दावा है कि इसमें एक 108 एंबुलेंस का ड्राइवर एक महिला से गाड़ी गंदी होने पर उसको धुलवाता हुए नजर आ रहा है. आरोप है कि इस दौरान उसने पेशेंट को लेकर जाने के बदले महिला से पैसे भी लिए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले में कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने ड्राइवर एंबुलेंस को नोटिस जारी कर उसको जवाब तलब किया है.