खूबसूरत युवती की बातों में आकर शारीरिक संबंध बनाने होटल पहुंचा प्रदीप, फिर रूम में उसके साथ ये हुआ सब
कटनी के एनकेजे इलाके में एक खौफनाक हनीट्रैप का खुलासा हुआ है जहां प्रदीप साहू नाम के युवक को एक महिला ने प्यार के जाल में फंसाकर होटल बुलाया. वहां पहले से घात लगाए बैठे पति और भाई ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 36 घंटे में कातिलों को दबोच लिया.
ADVERTISEMENT

कटनी में खूबसूरत लड़की के जाल में फंसकर युवक ने गंवाई जान (सांकेतिक तस्वीर)
Katni Murder Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक 23 साल के नौजवान प्रदीप साहू घंटों तक फोन पर एक युवती से मीठी मीठी बातें करता था. उसे क्या पता था कि जिससे वो बात कर रहा है वो वही उसकी मौत का कारण बनेगी. दरअसल, युवती ने को प्रदीप को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया और उसे हनीट्रैप में फंसा लिया. इसके बाद युवक के साथ युवती और उसके परिवार ने जो किया ये जानकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की तो उनके सामने एक ऐसी खौफनाक कहानी आई जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.