कटनी जमीन डील मामला: निलंबित DSP नेहा पच्चीसिया को कोर्ट से झटका, अब 29 अगस्त पर टिकी नजरें
Katni Neha Pachhisiya Case: कटनी के बहुचर्चित जमीन डील मामले में निलंबित DSP नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. जिला न्यायालय से उन्हें अग्रिम जमानत पर तुरंत राहत नहीं मिली है और मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी. भ्रष्टाचार की धाराएं बढ़ने के साथ ही SIT पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

निलंबित DSP नेहा पचौरी को कोर्ट से राहत नहीं
Katni Land Deal DSP Neha Pachhisiya Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहुचर्चित जमीन डील मामले में फंसी निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां पुलिस ने दर्ज एफआईआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी तरफ जिला न्यायालय से डीएसपी को तत्काल कोई राहत नहीं मिली है.
