FIR के बाद CSP नेहा पच्चीसिया का ऑफिस सील, आरोपी फरार... जानें कटनी के करोड़ों की जमीन सौदे का क्या है पूरा मामला?

Katni CSP Neha Pachisia case: मध्य प्रदेश के कटनी में करोड़ों रुपये की जमीन के फर्जीवाड़े में सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों पर कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है. FIR के बाद सीएम मोहन यादव ने सीएसपी को निलंबित कर दिया है, वहीं आरोपी सीएसपी और उनके साथी फरार बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

FIR के बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया फरार,
FIR के बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया फरार,
Google CTA

Katni CSP Neha Pachisia Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. बहुचर्चित जमीन डील और रिश्वतखोरी के मामले में कटनी की तत्कालीन सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) नेहा पच्चीसिया, उनके कथित पार्टनर क्षितिज राज और मारूफ अहमद हनीफी के खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है. FIR दर्ज होने और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.