कटनी: FIR दर्ज होते ही ट्रेनिंग छोड़कर फरार हुईं CSP नेहा पच्चीसिया, गिरफ्तारी से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम
CSP Neha Pachisia Controversy: मध्य प्रदेश के कटनी में बहुचर्चित जमीन डील मामले में FIR दर्ज होते ही फरार निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. सीएम मोहन यादव के निर्देश पर निलंबन के बाद अब पुलिस उनकी और सहयोगियों की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

CSP नेहा पच्चीसिया ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत.
Katni CSP Neha Pachisia FIR: मध्य प्रदेश के कटनी के बहुचर्चित जमीन डील और रंगदारी मामले में एफआईआर दर्ज होते ही कानूनी घमासान तेज हो गया है. कुठला थाने में तत्कालीन CSP नेहा पच्चीसिया, उनके कथित साथी क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हफी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है, वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया ने कटनी जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है.
