KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार की बढ़ी मुश्किलें, करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तारी की लटकी तलवार!
KBC winner Amita Singh Tomar: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख जीतकर सुर्खियों में आईं अमिता सिंह तोमर अब करोड़ों के बाढ़ राहत घोटाले में फंस गई हैं. श्योपुर में 2.57 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. जानिए पूरा मामला और क्या हैं आगे के कानूनी विकल्प.
ADVERTISEMENT

Tehsildar scam MP
'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवाने वाली और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 50 लाख रुपये जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर अब एक बड़े विवाद में फंस गई हैं. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर करोड़ों रुपये के बाढ़ राहत राशि घोटाले का आरोप है. ताजा अपडेट यह है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.