उज्जैन: अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी से तोड़ा रिश्ता, समाज के सामने फोटो जलाकर निभाई अंतिम रस्म

MP Inter Caste Marriage Case: मध्य प्रदेश के खाचरौद में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. परिवार ने थाने में बेटी द्वारा पहचानने से इनकार करने के बाद समाज के सामने उसकी तस्वीर जलाकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. अब यह मामला सोशल मीडिया और चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

प्रेम विवाह के बाद परिवार ने बेटी से तोड़ा रिश्ता
प्रेम विवाह के बाद परिवार ने बेटी से तोड़ा रिश्ता
Google CTA

Madhya Pradesh Inter Caste Marriage Case: ''ना यह मेरी बेटी है और ना ही हम इसे पहचानते हैं..." उज्जैन जिले के हुए एक खौफनाक सामाजिक फैसले ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. अपनों की मर्जी के खिलाफ अंतरजातीय प्रेम विवाह रचाने वाली बेटी ने जब पुलिस के सामने अपने ही खून के रिश्तों से मुंह मोड़ लिया तो दुखी परिजनों ने हैरान कनने वाला कदम उठा लिया. परिवार ने पूरे समाज और रिश्तेदारों के बीच युवती की जलती तस्वीर, ढोल की थाप और गोरनी की रस्म के साथ एक जिंदा बेटी को कागजों और रिश्तों में मृत घोषित कर दिया गया.