खंडवा: जनसुनवाई में कुत्ते का मास्क पहनकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स, नसबंदी के मुद्दे पर क्यों कर रहा था विरोध? जानें पूरा मामला

Khandwa Dog Mask Protest: मध्य प्रदेश के खंडवा में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स कुत्ते का मुखौटा पहनकर विरोध जताने पहुंचा. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाया कि कुत्तों की नसबंदी के नाम पर ₹40 लाख का घोटाला हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

कलेक्टर जनसुनवाई में कुत्ते का मुखौटा पहनकर पहुंचा शख्स
कलेक्टर जनसुनवाई में कुत्ते का मुखौटा पहनकर पहुंचा शख्स
Google CTA

Khandwa Jansunwai Dog Mask Protest: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की कलेक्टर जनसुनवाई में उस समय अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक शख्स इंसानी कपड़ों में कुत्ते का मुखौटा (मास्क) पहनकर अपनी फरियाद लेकर सीधे अधिकारियों के सामने पहुंच गया. शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और उनके बधियाकरण (नसबंदी) के नाम पर हुए कथित करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ यह बेहद अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया.