Video: इंदौर में देखते ही देखते फटने लगी सड़क और दरारों से फूटा पानी का फव्वारा, ये देख घबराए लोग
ADVERTISEMENT
Indore Smart City News: इंदौर में 40 करोड़ की लागत से बनी बड़ा गणपति-कृष्णपुरा छत्री रोड की पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान गोराकुंड चौराहे पर सड़क अचानक फट गई. देखें लाइव CCTV वीडियो.
इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक धीरे-धीरे सड़क फटने लगती है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पानी के फव्वारे दरारों से फूटने लगते हैं. ये नजारा देख दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक जाता है. लोग ये नजारा देख एक पल के लिए घबरा गए. आनन-फानन में लोग सड़क पर उन दरारों से दूरी बनाते हुए पीछे हटने लगे.
