Exclusive: MP Tak बैठक में पूर्व कांग्रेस सांसद लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान, कहा-"राहुल गांधी कभी नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री", नागरिकता पर भी सवाल

MP Tak Baithak: मध्य प्रदेश के भोपाल में 'एमपी तक बैठक' के दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को खारिज करते हुए उनकी दोहरी नागरिकता पर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

laxman-singh-on-rahul-gandhi-
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान.
google news

Laxman Singh on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 'एमपी तक बैठक' के दूसरे सीजन में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा बयान दिया है. इंडिया टुडे ग्रुप के इस विशेष कार्यक्रम में एंकर अकांक्षा ठाकुर के साथ बातचीत में लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता और उनकी राजनीतिक सीमाओं पर खुलकर टिप्पणी की.