Exclusive: 'MP Tak बैठक' में सीएम मोहन यादव ने बता दिया- लाडली बहनों को 3000 रुपए महीने कब से मिलेंगे?
CM मोहन यादव ने MP Tak बैठक में बताया- बहनों को ₹3000 महीना कब से मिलेगा, दिवाली से ₹1500, 2028 तक पूरी रकम. कैसे होगी ₹13000 तक की मंथली आमदनी...ये भी बताया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी तक के विशेष कार्यक्रम 'MP Tak बैठक' के दूसरे सीजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बता दिया कि प्रदेश की बहनों को 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' के तहत 3000 रुपए महीने कब से देंगे. इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने 'डेढ़ साल बेमिसाल' सत्र में सीएम मोहन यादव से कई मुद्दों पर खास बात की.