मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह बोले- जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन कटे-फिटे लोगों..., वीडियो हुआ वायरल
MP Vijay Shah Viral Video: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने इंदौर जिले के एक गांव के कार्यक्रम में एक विवादस्पद बयान दिया. बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कांग्रेस ने तो मंत्री के इस्तीफे तक की मांग कर दी है.
ADVERTISEMENT

मंत्री विजय शाह
MP Vijay Shah Viral Video: मध्य प्रदेश में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते ही रहते है जिससे की वहां कि राजनीति गरमाई रहती है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. इस वीडियो के वायरल होने का मुख्य कारण था मंत्री का भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी आपत्तिजनक, जो की उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिया. इसके बाद ही विपक्ष ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शाह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करने लगा.