पाकिस्तान को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान! कहा, 'कितने भी समझौते कर लो, वो हमेशा उल्लंघन करेगा'

Dhirendra Shastri On Pakistan: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को 'बिगड़ैल औलाद' करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता रहेगा. वो कभी नहीं सुधरेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि PoK को भारत में शामिल करने का समय आ गया है.

ADVERTISEMENT

बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
google news

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान के हालिया सीजफायर समझौते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान को 'बिगड़ैल औलाद' करार देते हुए कहा कि वह कभी नहीं सुधरेगा. शास्त्री ने कहा, "पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है. ये सुधर नहीं सकता. कुत्ता की पूंछ में पुंगरिया कितनी भी देर तक डालो, हमेशा टेढ़ी की टेढ़ी निकलेगी."