MP के मंडला में हैरान करने वाला मामला, कुत्तों की नसबंदी के नाम पर बड़ा खेल? एक घर से मिले 795 उनके प्राइवेट पार्ट्स

मध्य प्रदेश के मंडला में नसबंदी के नाम पर फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला. एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद होने के बाद जबलपुर की एनजीओ 'मां अंबे एंटरप्राइजेज' पर गंभीर आरोप. जानें क्या है पूरा नसबंदी घोटाला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर.
google news

मध्य प्रदेश के मंडला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक घर से सैकड़ों की संख्या में कुत्तों के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स बरामद हुए हैं. इस पूरे मामले ने नसबंदी के नाम पर बड़े घोटाले की आशंका को जन्म दे दिया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.