मीनाक्षी नटराजन केस: राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, बीजेपी के तीन सांसदों को नोटिस, सियासी हलचल बढ़ी 

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. जबलपुर हाईकोर्ट ने बीजेपी के तीनों निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सांसदों को नोटिस जारी किया है. आखिर पूरा विवाद क्या है और आगे क्या हो सकता है, जानिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम
कांग्रेस की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम
Google CTA

Meenakshi Natarajan News: मध्य प्रदेश की राजनीति में जून के महीने में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई की है. हाईकोर्ट की एकल पीठ ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए भारतीय जनता पार्टी के तीनों राज्यसभा सदस्यों को नोटिस जारी कर दिया है.