MP में टोल वसूली पर बड़ा खुलासा: अधिसूचना जारी होने से पहले ही वसूले करोड़ों रुपये, विधानसभा के जवाब से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश में टोल वसूली को लेकर बड़ा विवाद. विधानसभा में खुलासा हुआ है कि 43 सड़कों पर अधिसूचना जारी होने से एक साल पहले ही टोल वसूला गया. कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इसे 633 करोड़ का खेल बताया. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दी सफाई. जानें पूरी खबर और प्रभावित सड़कों की लिस्ट.
ADVERTISEMENT

एमपी में टोल का खेल.
मध्य प्रदेश की सड़कों पर टोल वसूली को लेकर एक नया और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए एक जवाब ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश की 43 प्रमुख सड़कों पर सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी होने से कई महीने पहले ही टोल की वसूली शुरू कर दी थी. कांग्रेस ने इसे नियमों का उल्लंघन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया है.