MP: 48 घंटे बाद फिर होगी बारिश की वापसी, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बसरेगा पानी, जानें अपने इलाके का हाल

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दशहरे के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेकर ही आयोजन करने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

MP Weather News
MP Weather News
google news

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमीय सिस्टम का असर अब प्रदेश के कई हिस्सों में दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे यानी दो दिन राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं.