MP rain alert: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न...19 मार्च को IMD ने जारी किया बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट
Madhya Pradesh weather today: मध्य प्रदेश में मौसम अचानक करवट ले रहा है. मौसम के अनुसार 19 मार्च को कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है, जिससे लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh weather today
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा डला हुआ है, जो आज यानी 19 मार्च को हल्की बारिश और आंधी-तूफान में बदल सकता है. इस बीच माैसम विभाग ने आज के लिए अपडेट जारी किया है. इसके तहत अब प्रदेश में गरज-चमक और बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं इससे आने वाले दिनाें में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने की आशंका है.