महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर हो रही थी करोड़ों की हेराफेरी, सामने आया चौंकाने वाला बड़ा घोटाला

Mahakal Temple Scam: मध्य प्रदेश की पहचान उज्जैन के महाकाल मंदिर की आमदनी में गिरावट आई तो प्रशासन ने संदेह के आधार पर दो कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठा दी, इसके बाद खुलासे होने शुरू हो गए हैं. खुलासे पता चला कि मंदिर में दर्शन के नाम पर करोड़ों की चपत लगाई गई है.

ADVERTISEMENT

Shravan Kashi Vishwanath Ujjain Mahakal
श्रावण मास के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई. (Photo: Aajtak)
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रशासन ने मंदिर समिति के दो कर्मचारियों पर दर्ज करवाई एफआईआर

point

पुलिस की कर्मचारियों से पूछताछ जारी, और भी नाम आ सकते हैं सामने

Mahakal Temple Scam: मध्य प्रदेश की पहचान उज्जैन के महाकाल मंदिर की आमदनी में गिरावट आई तो प्रशासन ने संदेह के आधार पर दो कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठा दी, इसके बाद खुलासे होने शुरू हो गए हैं. दरअसल, मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह को जब दर्शन से होने वाली आय में कमी दिखाई दी तो उन्होंने मामले की जांच कराने का फैसला किया. इस पर चौंकाने वाले खुलासा सामने आया, जिसमें पता चला कि मंदिर को दर्शन कराने के नाम पर करोड़ों की चपत लगाई गई है.