MP में 25 लाख बेरोजगारों को बड़ा झटका, सरकार ने खत्म किए 1.20 लाख से ज्यादा पद, जानें वजह
मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अलग अलग विभागों के 1.20 लाख से ज्यादा पदों को डाइंग कैडर घोषित कर हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी
मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर है. राज्य में जहां एक तरफ पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच चुकी है और युवा लगातार नई भर्तियों की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1 लाख 20 हजार से अधिक पदों को हमेशा के लिए समाप्त करने की तैयारी कर ली है.