कौन हैं नरेश ज्ञानचंदानी, जिन्होंने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने पर राहुल गांधी को चेताया था, अब वायरल हुई पुरानी पोस्ट
Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: मध्य प्रदेश की राज्यसभा राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया कि कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में आ गई. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होते ही पुरानी चेतावनी सच साबित होती दिखी. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बीजेपी तक गोपनीय जानकारी पहुंचाने वाला कांग्रेस का 'विभीषण' कौन है?
ADVERTISEMENT

नरेश ज्ञानचंदानी की भविष्यवाणी हुई सच?
Naresh Gyanchandani Post: मध्य प्रदेश की सियासत में चल रहे हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे ने दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस खेमे में हलचल मचाई हुई है. मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natrajan) का नामांकन निर्वाचन आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है. इस बड़े झटके के बाद जहां बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है और उनके तीसरे प्रत्याशी महेश केवट की जीत तय मानी जा रही है, वहीं कांग्रेस में अब एक नया 'गृहयुद्ध' छिड़ गया है.