CM मोहन यादव के पैतृक घर पर चलेगा बुलडोजर...1974 में दादा ने बनवाया था, क्यों हो रहा ऐसा?
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है. इसकी जद में करीब 270 मकान आ रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान भी प्रभावित होगा. सड़क के लिए मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा हटाया जाएगा. उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी परियोजना में शामिल है.
ADVERTISEMENT

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं. शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है. इस काम की जद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आ गया है. सड़क चौड़ी करने के लिए उनके मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा हटाया जाएगा.
