फरमान की दुल्हन बनीं मोनालिसा, केरल के मंदिर में की शादी! जानें क्यों एमपी की इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए चुना केरल?

Monalisa viral girl marriage news: मध्य प्रदेश के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से केरल के मंदिर में शादी कर ली. परिवार के विरोध के बीच दोनों केरला पहुंचे और सुरक्षा की मांग की. अंतरधार्मिक विवाह और केरल की प्रगतिशील कानून व्यवस्था के कारण यह शादी चर्चा में है. जानिए मोनालिसा क्यों पहुंची केरल और अब क्या कुछ लगा रही गुहार?

ADVERTISEMENT

Monalisa viral girl marriage news
Monalisa viral girl marriage news
google news

मध्य प्रदेश के महेश्वर की मशहूर 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो की नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की है. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर ली है और अब सुरक्षा की गुहार लगाते हुए केरल पुलिस की शरण में पहुंची हैं. मोनालिसा की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है आखिर मोनालिसा केरल क्यों पहुंची और अब क्या लगा रही गुहार?