मोनालिसा की तलाश में केरल पहुंची एमपी पुलिस, नाबालिग होने के सबूत मिलने के बाद 'पति' फरमान की बढ़ीं मुश्किलें
Monalisa case MP: मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा केस में नया मोड़, नाबालिग होने के सबूत मिलने के बाद MP पुलिस कोच्चि पहुंची. फरमान पर POCSO एक्ट का खतरा, NHRC की एंट्री से मामला और गंभीर. जानें लव जिहाद, अपहरण और कानूनी कार्रवाई से जुड़ी पूरी अपडेट.
ADVERTISEMENT

Monalisa Minor Case Update
मध्य प्रदेश के महेश्वर की चर्चित चेहरा मोनालिसा और उनके पति फरमान के बीच जारी हाई वोल्टेज ड्रामा अब केरल तक पहुंच गया है. मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दखल के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम केरल के कोच्चि पहुंच चुकी है. पुलिस यहां फरमान की तलाश और मोनालिसा को वापस लाने के मिशन पर है. इस मामले में 'लव जिहाद' और अपहरण जैसे गंभीर आरोपों के साथ अब पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई की तलवार लटक रही है.