'सर पास कर दो वरना टूट जाएगा रिश्ता...', मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स का आंसर शीट देख चौंक गया सिस्टम
Students Viral Answer Sheet: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में पैसे, Paytm ऑफर और भावुक मैसेज तक लिख दिए- 'सर पास कर दो वरना रिश्ता टूट जाएगा'. जानें पूरा मामला, शिक्षकों की प्रतिक्रिया और बोर्ड का रुख.
ADVERTISEMENT

MP Board Students Viral Answer Sheet
मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम इन दिनों जोरों पर है. लेकिन मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांच रहे शिक्षकों के सामने जो नजारे आ रहे हैं, वे हैरान करने वाले और काफी दिलचस्प भी हैं. परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए उत्तरों की जगह भावुक अपीलें, पारिवारिक मजबूरियां और यहां तक कि रिश्वत की पेशकश तक कर डाली है. जानिए क्या है पूरा मामला और बच्चों ने आंसर शीट में क्या-कुछ गुहार लगाई है.