MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'सफाई' की तैयारी, बड़े नेताओं पर बयानबाजी करने वालों की बनेगी लिस्ट, कटेगा पत्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस में अनुशासनहीनता और बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए पार्टी विरोधी तत्वों की एक 'ब्लैक लिस्ट' बनाई जा रही है.
ADVERTISEMENT

Congress में चल रही बड़े बदलाव की तैयारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ समय से मचे अंदरूनी घमासान को लेकर अब पार्टी आलाकमान सख्त रुख अपनाने जा रहा है. लगातार हो रही बयानबाजी और सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को निशाने पर लेने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जल्द ही बड़ी गाज गिर सकती है. सूत्रों के मुताबिक ऐसे अनुशासनहीन नेताओं की एक 'ब्लैक लिस्ट' तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
