राजस्थान के नरेश मीणा 'थप्पड़कांड' से सुर्खियों में आई IAS सौम्या झा का क्या है MP कनेक्शन?
IAS Saumya Jha in News: राजस्थान के नरेश मीणा 'थप्पड़ कांड' के बाद कलेक्टर सौम्या झा सुर्खियों में हैं. उन्होंने नरेश मीणा को लेकर कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा- नरेश मीणा ने राजनीतिक प्रभाव के लिए यह हंगामा किया.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
नरेश मीणा थप्पड़ कांड से चर्चा में आईं कलेक्टर सौम्या झा ने नरेश मीणा पर लगाए आरोप
आईएएस सौम्या झा राजस्थान की सबसे यंग IAS में से हैं, उनका एमपी से खास कनेक्शन है
सौम्या झा के पिता संजय कुमार झा एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं
IAS Soumya Jha in News: राजस्थान की सियासत में भूचाल ला देने वाले थप्पड़कांड के बाद टोंक जिले की कलेक्टर और IAS सौम्या झा सुर्खियों में हैं. राजस्थान में कांग्रेस के बागी नरेश मीणा के 'थप्पड़ कांड' से राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है. इधर, एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस पूरी घटना को लेकर पहली बार टोंक जिले की कलेक्टर सौम्या झा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मीडिया से बातचीत की और नरेश मीणा पर निशाना साधा. उन्होंने पूरी घटना पर विस्तार से चर्चा की.
