MPL 2026: इंदौर में महामुकाबले से पहले बोले MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया- 'क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में ला रहे हैं AI, राजनीति पर अभी नो कमेंट्स'
MPL 2026: इंदौर में फाइनल से पहले बोले महाआर्यमन सिंधिया, MP क्रिकेट में AI की एंट्री और पॉलिटिक्स पर दिया बड़ा बयान.
ADVERTISEMENT

एमपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले महानआर्यमन सिंधिया MP तक के कई सवालों का जवाब दिया.
indore news: मध्य प्रदेश लीग (MPL) के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में होने जा रहा है. इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है. फाइनल मैच चंबल घड़ियाल्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स के बीच 26 जून को खेला जाएगा. इस मैच से पहले से ठीक पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने 'एमपी तक' से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एमपीएल के सफर, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर कई मुद्दों पर बात की.