उज्जैन: 16 साल की शादी, 2 साल का बच्चा.. फिर भी देवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पार की क्रूरता की सारी हदें, जानें पूरा मामला

उज्जैन में एक खौफनाक मर्डर का मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की पत्थर के साथ कुछ ऐसा किया जिस जानकर हैरान रह जाएंगे आप.

ADVERTISEMENT

उज्जैन से आया हैरान करने वाला मामला
उज्जैन से आया हैरान करने वाला मामला
google news

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है. यहां उनहेल कस्बे में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जब पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी सुलझाई तो पैरों तले जमीन खिसक गई. 16 साल पुराने शादी के पवित्र रिश्ते को खत्म करने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी जो रिश्ते में देवर लगता है, के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.