MP: सोशल मीडिया स्टार DSP संतोष पटेल की पत्नी ने लिखा एक लेटर और हो गया साहब का तबादला

सोशल मीडिया पर मशहूर डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी का एक भावुक फेसबुक पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद प्रशासन ने उनका ट्रांसफर बालाघाट से भोपाल कर दिया है.

ADVERTISEMENT

DSP संतोष पटेल
DSP संतोष पटेल
google news

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए पुलिस विभाग के तबादलों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. ये नाम है सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय और अपनी सादगी के लिए मशहूर डीएसपी (DSP) संतोष पटेल का. खास बात ये है कि उनके ट्रांसफर की लिस्ट आने से ठीक पहले उनकी पत्नी रोशनी पटेल का एक भावुक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सरकार से अपने पति के तबादले की गुहार लगाई थी.