मूंग की पूरी खरीदी पर अड़े किसान, भोपाल में जमाया डेरा; राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी MSP पर खरीद की मांग को लेकर किसान भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं। हजारों किसान सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं और CM हाउस मार्च की तैयारी में हैं। राज्य सरकार ने भी केंद्र से मूंग खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है।

ADVERTISEMENT

mp farmers
mp farmers
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर किसान आंदोलन का केंद्र बनती दिख रही है. राज्य में मूंग फसल की शत-प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीदी की मांग को लेकर किसान सड़कों पर हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर नर्मदापुरम से भोपाल पहुंचे सैकड़ों किसानों ने सावरकर सेतु के पास अपना पड़ाव डाल दिया है. प्रदर्शनकारी किसान अपने साथ राशन, बर्तन और रहने-खाने का पूरा सामान लेकर आए हैं और मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की तैयारी में हैं.