MP Farmers: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर! सरकार देगी ₹4 लाख तक की आर्थिक मदद, जानें क्या है योजना
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर किसान के परिवार को 4 लाख की सहायता दी जाती है. साथ ही, स्थाई अपंगता की स्थिति में ₹1 लाख तक के अनुदान का प्रावधान है, जिसका आवेदन कलेक्टर कार्यालय में किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है. खेती-किसानी के दौरान होने वाली अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में किसानों और उनके परिवारों को संबल देने के लिए सरकार 'मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना' चला रही है. इस योजना के तहत खेती से जुड़ी गतिविधियों के दौरान दुर्घटना होने पर सरकार ₹4 लाख तक की सहायता राशि प्रदान करती है.