मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'सरस्वती योजना', जानें बेटियों को कैसे मिलेगा इसका फायदा?

CM Mohan Yadav New Scheme for Girls: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बालिकाओं के लिए 'सरस्वती योजना' शुरू करने जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बेटियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना है, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. सरकार अब इन छात्राओं को 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने में पूरी मदद करेगी.

ADVERTISEMENT

MP Saraswati Yojana 2026
MP Saraswati Yojana 2026
google news

MP Saraswati Yojana 2026: मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना की के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की बेटियों के लिए एक और बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं. प्रदेश सरकार जल्द ही 'सरस्वती योजना' (Saraswati Yojana) शुरू करने जा रही है. यह योजना उन बालिकाओं के लिए होगी जिन्होंने आर्थिक, सामाजिक या पारिवारिक मजबूरियों के चलते अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.