जहरीली शराब कांड मामले में सीएम मोहन का एक्शन, देवास में कलेक्टर और SP हटाए गए !

मध्यप्रदेश सरकार ने सागर और देवास में जहरीली शराब मामलों के बीच बड़ा फेरबदल किया है. 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों में सागर, देवास और सिवनी के कलेक्टर व SP बदले गए. पढ़ें पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मध्यप्रदेश में सागर और देवास जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामलों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल किया है. 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों के तहत सागर और देवास के पुलिस अधीक्षकों (SP) और दोनों जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत कुल चार IPS और पांच IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है.

पुलिस महकमे में बदलाव 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

देवास के एसपी पुनीत गहलोत को भी पुलिस मुख्यालय, भोपाल में AIG पद पर भेजा गया है. उनकी जगह बालाघाट के एसपी रहे आदित्य मिश्रा को देवास के एसपी की कमान सौंपी गई है.

सागर के एसपी अनुराग सुजानिया को हटाकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है. उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. संजीव कुमार सिन्हा इससे पहले ग्वालियर में 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी पद पर कार्यरत थे.गृह विभाग ने इन दोनों IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक के लिए लागू की है.

प्रशासनिक फेरबदल 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है:

देवास के कलेक्टर ऋतुराज को मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है. उनकी जगह सिवनी की कलेक्टर नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है. उनकी जगह दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है. दिलीप कुमार यादव इससे पहले पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे.

देवास में नेहा मीना के ट्रांसफर के बाद सिवनी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव अंजू अरुण कुमार को नया कलेक्टर बनाया गया है. इस फेरबदल से सिवनी जिले का प्रशासनिक नेतृत्व भी बदल गया है.

हालांकि आधिकारिक ट्रांसफर आदेशों में जहरीली शराब कांड को कार्रवाई का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सागर और देवास में हुई मौतों की घटनाओं के तुरंत बाद प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व के इस बड़े बदलाव को सीधे तौर पर इन मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है.

सागर के बाद देवास में 13 मौतों का दावा, जहरीली शराब से किसी की मौत तो किसी की आंखों की रोशनी गई ?