MP Weather Update: एमपी में गर्मी का तांडव! 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट, रात के तापमान में भी भारी उछाल

MP weather update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर तेज हो गया है, जहां कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है. दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है. जानिए किन जिलों में हीट वेव का असर, कब मिलेगी राहत और मौसम विभाग का ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

MP Weather Forecast
MP Weather Forecast
google news

MP Weather IMD Alert: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां सूरज की तपिश ने दिन का चैन छीना हुआ है, वहीं अब रातें भी गर्म होने वाली हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, चार नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आने वाले दिनों में मौसम काफी कंफ्यूज करने वाला हो सकता है.